More developments within 4km Radius of Society Housing Project.
Tag: Yamuna Eway
Integrated airport city-Jewar Aerotropolis takes shape. E&Y to submit preliminary report by end Sept. PCB housing project about 20 minutes away, phase 1 possession in first quarter of 2020, buyers will benefit most.

Publish Date:Wed, 28 Aug 2019 08:45 AM (IST)
एयरपोर्ट सिटी का खाका विश्व के कई देशों में एयरपोर्ट के आसपास बसे शहरों से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। …
ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चारों ओर आधुनिक शहर के विकास का खाका तैयार हो गया है। यह क्षेत्र प्राधिकरण के पहले से विकसित हो रहे शहर का पूरक होगा। अर्नेस्ट एंड यंग ने सोमवार को यमुना प्राधिकरण में एयरपोर्ट सिटी पर प्रस्तुतीकरण दिया। एयरपोर्ट सिटी का खाका विश्व के कई देशों में एयरपोर्ट के आसपास बसे शहरों से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। यमुना प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में एयरपोर्ट सिटी का प्रस्ताव शामिल किया जाएगा। बोर्ड की मंजूरी के बाद इसे शासन के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
मौजूदा व नया शहर होगा एक दूसरे का पूरक
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जेवर के नजदीक इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने जा रहा है। प्राधिकरण एयरपोर्ट के आस पास आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण शहर को बसाने की तैयारी कर रहा है। यह शहर एयरपोर्ट के चारों ओर करीब डेढ़ हजार से दो हजार हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जाएगा। इसकी रूपरेखा सलाहकार एजेंसी अर्नेस्ट एंड यंग ने तैयार की है।
तीन जोन में होगा शहर
एयरपोर्ट सिटी तीन जोन में विकसित होगी। एयरपोर्ट के नजदीक तीन किमी के दायरे में यात्री व कार्गो से जुड़ी गतिविधियों के लिए ढांचा तैयार होगा। इसके आगे सात किमी के दायरे में राजस्व बढ़ाने से जुड़ी गतिविधियां होंगी। 12 किमी के दायरे में रिहायशी के साथ-साथ लोगों की जरूरत को पूरा करने वाली गतिविधियों का ढांचा तैयार होगा, जहां अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
कई सुविधाएं होंगी एयरपोर्ट सिटी में
- इंटीग्रेटिड टाउनशिप
- लॉजिस्टिक
- मेडिकल टूरिज्म
- मंडी
- रिक्रिएशनल
- कंवेंशन सेंटर
- एग्जीबिशन सेंटर
- बायो डायवर्सिटी पार्क
बोर्ड से मंजूरी के बाद शासन के पास जाएगी फाइल
यमुना प्राधिकरण एयरपोर्ट के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि के आस पास आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण शहर विकसित करने की योजना है। इसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। बोर्ड की मंजूरी के बाद इसे शासन के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।







ग्रेटर नोएडा के परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक मेट्रो के प्रस्तावित रूट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। मंगलवार को डीपीआर को लेकर डीएमआरसी यमुना प्राधिकरण में अपना प्रजेंटेशन देगी। अगर उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ तो यही डीपीआर फाइनल हो जाएगी। इस डीपीआर को यमुना प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
जेवर में प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर काम तेज हो गया है। जिला प्रशासन किसानों को मुआवजा बांटने लगा है। वहीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने निविदा को लेकर काम तेज कर दिया है। जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान 2023 में प्रस्तावित है। एयरपोर्ट शुरू होने से पहले वहां तक पहुंचने के लिए यात्रियों को कई विकल्प भी दिए जाएंगे। यह क्षेत्र यमुना प्राधिकरण के अधीन आता है। इसलिए प्राधिकरण भी इसमें काम कर रहा है। पहला विकल्प मेट्रो का दिया जाएगा। मेट्रो शुरू होने से यात्री जेवर एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो वाया परी चौक शुरू हो गई है। परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक मेट्रो प्रस्तावित की गई है। यह ट्रैक करीब 28.5 किलोमीटर लंबा है। यमुना प्राधिकरण ने इसकी डीपीआर बनाने के लिए डीएमआरसी को जिम्मेदारी सौंपी थी। डीएमआरसी ने डीपीआर बना ली है। मंगलवार को यमुना प्राधिकरण में डीएमआरसी के अफसर प्रेजेंटेशन देंगे। डीपीआर में एयरपोर्ट तक मेट्रो ले जाने और सामान्य रूट के साथ ही एक्सप्रेस लाइन का विकल्प देने का सुझाव दिया गया है। सामान्य मेट्रो यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के आबादी वाले स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी, जबकि एक्सप्रेस लाइन कुछ ही स्टेशनों पर रुकेगी।
”मेट्रो की डीपीआर तैयार हो गई है। मंगलवार को इसा प्रस्तुतिकरण प्रस्तावित है। इस रिपोर्ट को प्राधिकरण की अगली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। उसके बाद डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। एयरपोर्ट के साथ ही इसका निर्माण शुरू कराने की योजना है।” -डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
एक्सप्रेस वे के साथ-साथ बनेगा यह रूट
मेट्रो का यह रूट यमुना एक्सप्रेस वे के बराबर ग्रीन बेल्ट के साथ होगा। पूरा रूट एलिवेटेड होगा। इस रूट के बनने से जेवर एयरपोर्ट नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद व गुरुग्राम से मेट्रो के जरिए जुड़ जाएगा। जेवर तक पहुंचने के लिए लोगों को मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। अगर इस डीपीआर में कोई बदलाव नहीं हुआ तो इसको मंगलवार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। यमुना प्राधिकरण की अगली बोर्ड बोर्ड बैठक में इसे रखा जाएगा। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इसे शासन को भेज दिया जाएगा। ताकि इस पर जल्द से जल्द काम शुरू किया जा सके।https://www.livehindustan.com/ncr/story-metro-s-dpr-ready-from-pari-chowk-to-jewar-airport-presentation-today-2520294.html


